मेरठ

सपा नेत्री ने कहा- भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी और अब प्याज, देखें वीडियो

Highlights कहा- पीएम घूम रहे परदेश, सीएम बैठें हैं मेरठ की तहसील में सपाई का धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

2 min read
Oct 02, 2019

मेरठ। भाजपा सरकार की खिलाफ प्रदेश की सभी तहसीलों में सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बताते हुए राष्ट्रपति से प्रदेश और देश में सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। मेरठ तहसील में सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में सपाई शामिल हुए।

सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने धरना पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। चाहे वो केंद्र की सरकार हो या फिर प्रदेश की सरकार। दोनों ही जगह भाजपा की सरकार नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज हम जनता के लिए यहां पर बैठे हैं। प्रदेश और देश की जनता आज भाजपा की सरकार से त्रस्त है। जनता से जो वादे सरकार ने किए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए। जिसके चलते जनता आज परेशान है। इसी बीच एक महिला सपाई ने माइक संभाला और उन्होंने बोलना शुरू किया।

सर्वप्रथम तो उन्होंने प्याज की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज गरीबों के पास अपना पेट भरने का एकमात्र साधन प्याज थी। वह भी सरकार ने उनकी रसोई से दूर कर दी है। प्याज की बढ़ती कीमतों के चलते यह गरीब की पहुंच से बाहर हो चुकी है। वहीं बिजली की बढ़ी दरों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों के कारण देश के आधे घरों में अंधेरा होने वाला है। लोगों के पास बिजली की बढ़ी दरों के पैसे देने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री परदेश में घूम रहा है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री बैठे हैं। वे कुछ कर नहीं रहे। महिलाएं आज प्रदेश में और देश में सुरक्षित नहीं है। जो भाजपा भयमुक्त समाज का नारा देती थी। आज उसी भाजपा के शासनकाल में महिलाओं में भय व्याप्त हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलने में सौ बार सोचती हैं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। इसके बाद भी भाजपा अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
02 Oct 2019 11:34 am
Also Read
View All