मेरठ

Aadhar update camps : आधार बनवाए हो गए दस साल से अधिक तो तुरंत करें ये काम, इस जिले में लगा कैंप

Aadhar update camps in Baghpat अगर आपका आधार कार्ड बने 10 साल से अधिक हो गए हैं तो तुरंत इसको अपडेट कराए। इस समय बागपत में आधार अपडेट करवाने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसानी से आधार कार्ड को अपडेट करवाया जा सकता है। इसे लिए जिला प्रशासन ने जिले के निवासियों को सलाह दी है कि अगर आधार बने हुए 10 साल से अधिक समय हो गया है तो अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार को तुरंत अपडेट जरुर कराए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 2:36 PM IST
आधार बनवाए हो गए दस साल से अधिक तो तुरंत करें ये काम, इस जिले में लगा कैंप
आधार बनवाए हो गए दस साल से अधिक तो तुरंत करें ये काम, इस जिले में लगा कैंप

Aadhar update camps in Baghpat भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ और जिलाधिकारी राजकमल यादव जी के निर्देशन में बागपत जिले में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके। इसके लिए विशेष आधार कैंपो का आयोजन किया जा रहा है। जैसा की सभी जानते हैं कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है।

आधार में एक ख़ास फीचर है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते है विशेष तौर पर अपना पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी हमेशा अपडेट रखे। इस सन्दर्भ में निवासियों को सलाह दी जाती है की अगर आपका आधार बने हुए अधिक समय हो गया है तो अपना आधार अपडेट जरुर कराए। आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण (PoA) और पहचान का प्रमाण(PoI) लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट कराए।


आधार अपडेट आप दो प्रकार से करा सकते है
1. इसके लिए आप अपने नजदीकी आधार केंद्र आए यहाँ आप 50 रुपया देकर अपना आधार अपडेट करा सकते है। अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन करें। आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला