दिल्ली-देहरादून हाइवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने छह लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।
दिल्ली देहरादून हाइवे एनएच 58 पर दौराला थाना अंतगर्त सकौती के पास भीषण दुर्घटना हो गई। एनएच 58 पर हाइवे किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेटा कार ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीन की हालत गंभीर है।
सवारी का कर रहे थे इंतजार
सकौती गांव के सामने सड़क किनारे लोग सवारी का इंतजार कर रहे थे। सवारी के इंतजार में खड़े छह लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कुचला। हादसे में जिला रामपुर निवासी दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, इन्द्रपाल, मुनेन्द्र समेत पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी के लिए भेज। पुलिस गाड़ी सवार को हिरासत में लेकर व और कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बार हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।