
एसएसपी ने जांच एसपी देहात को सौंपी।
जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले के डर से छात्रा के परिजनों ने पलायन कर लिया है। छात्रा ने भी मनचले के डर से कक्षा दस की परीक्षा छोड़ दी है। एसएसपी के यहां आई छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।
छात्रा ने आरोप लगाया कि मनचला उसे परेशान कर रहा है। मनचले के कारण वह दसवीं के पेपर भी नहीं देने गई। मनचले से डर कर परिवार ने गांव से पलायन कर लिया है। जानी पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
तीन महीने से परेशान करने का आरोप
गांव से छात्रा का पूरा परिवार पलायन कर गया है। परिवार के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। छात्रा के पिता ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया।
आरोप लगाया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है और उसकी परीक्षा चल रही हैं लेकिन, गांव का एक मनचला उसे पिछले तीन महीने से परेशान कर रहा है। जिसके डर से वह दसवीं के बोर्ड के पेपर देने नहीं गई।
बताया गया कि छात्रा के पेपर छूट गए। वहीं मनचले के डर से परिवार ने अपने गांव से भी पलायन कर लिया है। पुलिस मनचले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है।
Published on:
22 Feb 2023, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.