मेरठ

नकली तेल के बड़े खेल में एसएसपी ने दिखाए कड़े तेवर, कई सफेदपोशों और नौकरशाहों पर निगाह, देखें वीडियो

खास बातें पेट्रोल पंपों पर नकली तेल बेचने वाले तीन पेट्रोल पंप पर सील निरस्त हो सकता है पंपो का लाइसेंस, आरोपी पर लगेगी रासुका एसएसपी ने किया चार सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 7:02 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में पकड़े गए तेल के खेल में एसएसपी अजय साहनी ने कड़ा रूख अख्तियार किया हुआ है। इस मामले में एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है, जिसमें चार सदस्य शामिल हैं। एसआईटी को आईपीएस स्तर के अधिकारी लीड करेंगे। एसएसपी ने बताया कि मामला काफी समय से चल रहा था। इसमें अभी तक जांच में तीन पेट्रोल पंपों की संलिप्ता सामने आई है। इन पंपों की सेंपलिंग लेने के बाद इसको सील कर दिया गया है। सेपलिंग की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

टीम की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कुल नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में ही पंपों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए एक टीम बनाई गई है। इसमें सप्लाई विभाग, प्रशासन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि सेंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है, चूंकि ये बड़ा मामला था, इसलिए जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। ये टीम जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों पर लगाई जाएगी रासुका

उन्होंने कहा कि पूरी गाइडलाइन के तहत ही पेट्रोल पंप सील किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप सील का उद्देश्य था कहीं कोई माल वहां से हटा न दिया जाए। एसएसपी ने बताया कि अगर पेट्रोल पंपों में अनियमितता पाई गई तो इसके लाइसेंस निरस्त के लिए लिखा जाएगा। वहीं अभियुक्तों पर रासुका लगाई जाएगी। नकली तेल मामले में सूत्रों का कहना है कि जिस तरह करोड़ों का खेल चल रहा था, इसमें बगैर सफेदपोशों व नौकरशाहों की मिलीभगत के नहीं हो सकता। पुलिस को इस मामले में एेसे ही कर्इ लोगों की संलिप्तता का अंदेशा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला