मेरठ

यूपी के इस जिले में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवार्इ, इतने निलंबित आैर साथ ही क्राइम ब्रांच भी भंग

एसएसपी अखिलेश कुमार की इस कार्रवार्इ से पुलिस विभाग में हड़कंप
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2018, 6:22 PM IST
meerut
यूपी के इस जिले में एसएसपी ने की बड़ी कार्रवार्इ, क्राइम ब्रांच भंग करने के अलावा इतने पुलिसकर्मी किए निलंबित

मेरठ। एसएसपी अखिलेश कुमार ने अपने आवास पर क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों को बुलाकर जब एक-एक से उन्होंने पिछले एक साल के कार्यों की बाबत पूछा तो पुलिसकर्मियों ने अपने जितने कार्य बताए, उससे एसएसपी संतुष्ट नहीं हुए। एसएसपी ने बड़ा निर्णय लेते हुए पूरी क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया है। उन्होंने अब नए सिरे से क्राइम ब्रांच गठित करने को कहा है। एसएसपी ने यह निर्णय जनपद में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश नहीं लग पाने के कारण लिया है। साथ ही उन्होंने एेसे 27 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जो अपनी ड्यूटी पर न रहकर गैर हाजिर चल रहे थे। इनमें चार दरोगा, दो हेड कांस्टेबल आैर 21 पुलिसकर्मी हैं, जो बिना बताए ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे हैं। एसएसपी ने इनके खिलाफ विभाग जांच बिठाकर वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं।

गैर हाजिर चल रहे 27 पुलिसकर्मी निलंबित

एसएसपी अखिलेश कुमार को पता चला कि जनपद में 72 पुलिसकर्मी गैरहाजिर चल रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग थानों में इनकी निगरानी करार्इ तो पता चला कि चार दरोगा, दो हेड कांस्टेबल आैर 21 पुलिसकर्मी गैर हाजिर चल रहे हैं, जो बिना जानकारी के ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। विभाग की आेर से उन्हें नोटिस भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने इनका कोर्इ जवाब नहीं दिया आैर ड्यूटी पर आने की कोर्इ जानकारी नहीं दी। एसएसपी ने इनका रिकार्ड भी खराब पाया। एसएसपी ने त्वरित कार्रवार्इ करते हुए इन 27 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच आैर वेतन रोकने के निर्देश दिए। बाकी पुलिकर्मियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बतार्इ, जिन्हें एसएसपी ने सुधर जाने को कहा है।

Updated on:
9 Dec 2018, 6:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला