मेरठ

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजेंगे कर्मचारी, पांच अक्टूबर से शुरू होगा आंदोलन

संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विपिन त्यागी बताया कि बीते दिनों लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की मुख्य सचिव के साथ विभिन्न मांगों को लेकर बैठक हुई।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 1:46 PM IST
state_employees_.jpg
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आंदोलन की पुरानी तस्वीर

मेरठ. मांगे न माने जाने और पुरानी पेंशन बहाली के विरोध में अब राज्य कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद अब अक्टूबर में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। सरकार के खिलाफ पूरे अक्टूबर माह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारी आंदोलन करेंगे। ये जानकारी मेरठ संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विपिन त्यागी ने दी।

विपिन त्यागी बताया कि बीते दिनों लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की मुख्य सचिव के साथ विभिन्न मांगों को लेकर बैठक हुई। जिसमें 11 सूत्रीय मांग पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मुददा भी रखा गया था। मुख्य सचिव ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग मानने से मना कर दिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी अब इस मुद्दे पर सरकार से आर-पार की लड़ाई करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरी किशोर तिवारी ने मेरठ सहित सभी जिलों के अध्यक्षों से बात की है। उन्होंने बताया कि इसके तहत अब पांच अक्टूबर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। उसके बाद पूरे अक्टूबर माह में यह आंदोलन चलाया जाएगा।

मेरठ में राज्य कर्मचारी मोटर साइकिल रैली निकालकर सरकार के इस निर्णय का विरोध जताएंगे। इसके बाद मेरठ सहित प्रदेश के प्रत्येक जिले में 28 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और 30 अक्टूबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएग। जिसमें प्रत्येक जिलों से लाखें की संख्या में कर्मचारी पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि परिषद की मांग संविदा कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के लिए केंद्र की तरह नियमावली बनाकर उनका उत्पीडऩ रोकने, कैशलेस इलाज की सुविधा देने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने, पदोन्नति देने, वेतन विसंगति दूर करने और विभागीय विवाद फोरम गठित करने सहित हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को छोड़कर बाकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी प्रतिनिधियों ने पुरानी पेंशन को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला