मेरठ

पिता की हरकतों से इतनी परेशान हुई बच्ची कि पहुंच गई रेलवे ट्रैक पर, फिर यह हुआ

खास बातें खरखौदा क्षेत्र की बच्ची परतापुर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने सौतेले पिता को पकड़ा बच्ची के पहले पिता की मृत्यु के बाद मां ने की दूसरी शादी

2 min read
Aug 11, 2019
Daughter created noise at midnight

मेरठ। अपने पिता की हरकतों से एक बच्ची इतनी परेशान हो गई कि अपनी जिन्दगी खत्म करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। बच्ची का कहना था कि उसका सौतेला पिता रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करता है। उसके पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। फिर मां की मृत्यु के बाद सौतेले पिता ने उसके साथ हरकतें शुरू कर दी। बच्ची का आरोप है कि उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसने सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया।

महिला ने ट्रैक से बच्ची को हटाया

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में किराए पर रहने वाली नौ साल की बच्ची को परतापुर निवासी एक महिला ने परतापुर रेलवे ट्रैक पर जाते देखा। ट्रेन आने से पहले ही महिला ने इस बच्ची को खींचकर वहां से हटाया। बच्ची के शरीर पर चोटो के निशान थे। महिला इस बच्ची को अपने घर ले आयी और उससे पूछताछ की। बच्ची की आपबीती सुनकर महिला हैरान रह गई। फिर महिला इस बच्ची को लेकर परतापुर थाने गई। बच्ची ने पुलिस को सारी बातें बताई तो पुलिस भी दंग रह गई।

रोजाना शराब पीकर करता है दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार बच्ची ने बताया कि उसका सौतेला पिता रोजाना शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर मारता-पीटता है। उसके पहले पिता की मृत्यु के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। फिर मां की भी मृत्यु के बाद वह सौतेले पिता व उसके दो भाइयों के साथ रहती है। दोनों भाई सुबह ही काम पर निकल जाते हैं। सौतेला पिता शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। रोजाना की इन हरकतों से परेशान होकर वह घर से भागकर परतापुर रेलवे लाइन पर आ गई थी और अपनी जिन्दगी खत्म करने का फैसला कर लिया था, लेकिन महिला ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बच्ची को महिला थाने भिजवा दिया।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

सीओ किठौर आलोक सिंह का कहना है कि बच्ची ने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। सौतेले पिता को हिरासत में लिया है और पूछताछ चल रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
11 Aug 2019 12:14 pm
Also Read
View All