मेरठ

अतीक के शूटरों की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली, हाइवे और एक्सप्रेस वे पर तलाश अभियान

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड शामिल माफिया अतीक अहमद के शूटरों की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 9:35 PM IST
अतीक के शूटरों की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली, हाइवे और एक्सप्रेस वे पर तलाश अभियान
मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहनों की चेकिंग में जुटी पुलिस।

माफिया अतीक के बेटे असद और शूटरों की तलाश में मेरठ और वेस्ट यूपी जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


एसटीएफ को इनपुट मिले हैं कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल पांच-पांच लाख के इनामी शूटरों की लोकेशन पश्चिमी यूपी में है। एसटीएफ टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद सहित कई शूटर नामजद हैं।

फरार नामजद शूटरों की तलाश में प्रदेशभर में एसटीएफ दबिश दे रही है। अतीक अहमद के एक बहनोई डॉ. अखलाक मेरठ के भवानी नगर में रहते हैं।

उनसे भी एसटीएफ पूछताछ कर चुकी है। अतीक अहमद के शूटर पहले भी अक्सर मेरठ में आकर छिपते रहे थे। इसका पता चलने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।


मेरठ में पुलिस ने बेगमपुल, हापुड़ अड्डा के अलावा हाइवे और एक्सप्रेस वे पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली।

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि इस दौरान करीब 500 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। वाहनों में सवार संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। इसी के साथ वाहनों की वीडियोग्राफी कराई गई।

Published on: