26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसीएसयू कैंपस में एबीवीपी नेता पर फायरिंग, छात्रों का Vc कार्यालय में हंगामा

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में आज फिर फायरिंग हो गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र नेता पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 17 Mar 2023, 2:13 PM IST

सीसीएसयू कैंपस में एबीवीपी नेता पर फायरिंग, छात्रों का वीसी कार्यालय में हंगामा

वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा करते कैंपस परिसर के छात्र। ,वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा करते कैंपस परिसर के छात्र। ,सीसीएसयू कैंपस में फायरिंग की सूचना के बाद पहुंची पुलिस।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आज शुक्रवार को फायरिंग हुई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान आठ-दस युवकों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया।


यह भी पढ़ें : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का शहर से गांव तक असर, बिजली घरों पर लटके ताले

फायरिंग के बाद गुस्साए छात्रों ने कुलपति आफिस में हंगामा कर दिया। छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी का कहना है कि हमलावर जेल गए आरोपियों के साथी हैं।


यह भी पढ़ें : योगीराज में 10 हजार से अधिक मुठभेड़ों में मारे गए 63 अपराधी, मेरठ टॉप पर

एक मार्च को भी हुई थी फायरिंग
एक मार्च को कैंपस में 10-12 युवकों ने पूर्व संघ उपाध्यक्ष एवं एबीवीपी नेता और पदाधिकारी हंस चौधरी पर हमला किया था। इस मामले में मेडिकल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था।


यह भी पढ़ें : महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, नाराज हुए उलमाओं ने कही ये बात

आज शुक्रवार को हंस चौधरी और अन्य छात्र विवि के गेट के पास भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। इसी बीच आठ-दस युवक वहां पहुंचे और धमकी देने लगे। दोनों ओर से कहासुनी बढ़ने पर आरोपी युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

छात्रों का कहना है कि विवि के सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की। आए दिन विवि में अराजक तत्व फायरिंग करके भाग जाते हैं।

घटना के विरोध में छात्रों ने कुलपति कार्यालय में हंगामा कर दिया है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग