
फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
Video of Meerut Naveen Sabji Mandi goes viral: मेरठ की नवीन सब्जी फल मंडी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हरी सब्जियां, धनिया, टमाटर, आदि टॉयलेट में स्टोर किए गया हैं। टॉयलेट में काफी गंदगी है। बताया गया कि यह टॉयलेट बंद पड़ा है, जिसे काफी दिनों से गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम ने नवीन सब्जी मंडी के सचिव से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। मंडी सचिव ने बताया कि टॉयलेट चोक होने के कारण काफी दिनों से बंद पड़ा है। बिना किसी जानकारी के ट्रेडिंग कंपनी इसे अपने उपयोग में ले रही है, जो गैरकानूनी है। जिसको नोटिस जारी किया गया है। मामला मवाना सब्जी मंडी का है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना स्थित नवीन सब्जी फल मंडी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें टॉयलेट के अंदर धनिया, टमाटर, तरोई और टमाटर जैसी सब्जियां रखी गई हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
लोगों का कहना है कि टॉयलेट के अंदर सब्जी रखना आम लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है। बताया जाता है कि टॉयलेट की लाइन चोक हो गई है। जिसके कारण इसका उपयोग नहीं होता है। लेकिन टॉयलेट को गोदाम के रूप में इस्तेमाल करने पर लोगों में नाराजगी है। यहां पर भिंडी, तोरई, हरी मिर्च, देसी हरी सब्जियां पॉलिथीन में रखकर स्टोर की गई हैं। कुछ लोग वीडियो में भी दिखाई पड़ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लिया है। दूसरी तरफ मंडी के जिम्मेदार अधिकारियों ने टॉयलेट में रखी गई हरी सब्जियों को बाहर निकलवा कर टॉयलेट बंद कर दिया। इस संबंध में एसडीएम संतोष सिंह ने मंडी सचिव से जवाब मांगा है। बोले, स्पष्टीकरण आने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जबकि नवीन सब्जी मंडी समिति मवाना के सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रधान ट्रेडिंग कंपनी ने बिना किसी जानकारी के टॉयलेट का उपयोग अपने लिए किया है। ट्रेडिंग कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
18 May 2026 12:44 pm
Published on:
18 May 2026 12:44 pm
