18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी गैस कंटेनर में लीकेज से अटकी सांसें, यातायात रोका गया

Farrukhabad CNG container incident: फर्रुखाबाद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया। जब सीएनजी गैस कंटेनर में लदे सिलेंडर से गैस लीकेज करने लगा।‌ मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया।

2 min read
Google source verification
यातायात रोका गया, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Leakage in CNG gas container on Farrukhabad National Highway: फर्रुखाबाद से निकलने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया। जब सीएनजी गैस कंटेनर से तेज आवाज के साथ गैस लीकेज करने लगी। आवाज सुनकर चालक ने कंटेनर को रोक दिया और मौके से निकल गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को रोककर स्थिति को नियंत्रित किया। चालक को बुलाकर लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया गया, जिसमें सफलता मिली। इस दौरान करीब 20 मिनट यातायात बाधित रहा। यह मामला इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का है।

रूपापुर की तरफ से आ रहा था कंटेनर

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत इटावा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात अफरा-तफरी मच गई जब रूपापुर की तरफ से आ रहे सीएनजी गैस कंटेनर के सिलेंडर में लीकेज हो गया। इसके पहले जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर कंटेनर चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी और चालक दूर खड़ा हो गया।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया

आवाज सुनकर कंटेनर चालक दयाशंकर निवासी आगरा गाड़ी खड़ी करके मौके से दूर चला गया। गैस लीकेज की आवाज दूर तक सुनाई पड़ रही थी। इस बीच यातायात भी रुक गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।‌ सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को करीब 200 मीटर पहले रोक दिया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

क्षेत्राधिकारी नगर भी मौके पर पहुंचे

सीओ सिटी अभय वर्मा भी मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को मौके पर बुलाया। इस बीच दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर बुला ली गई। ‌कंटेनर चालक ने पुलिस की मौजूदगी में लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया। लीकेज पाइप को सही किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

लीकेज ठीक होने के बाद यातायात बहाल

चालक दयाशंकर ने बताया कि फिटिंग फटने के कारण पाइप से सीएनजी लीकेज हो रहा था। पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि लीकेज को ठीक कर दिया गया है, खतरे की कोई बात नहीं है और कंटेनर को वापस रूपापुर भेजा गया है। इस बीच सीएनजी गैस लीकेज के कारण 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा।