17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में CEIR पोर्टल का कमाल: साढ़े चार महीने में 289 मोबाइल बरामद, कीमत 60 लाख 90 हजार

Operation Smile: उन्नाव पुलिस ने 2026 में 289 खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सोंपा। एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों में इस संबंध में विशेष टीम गठित की गई है।

2 min read
Google source verification
वास्तविक स्वामी को मोबाइल देते, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Unnao Police Operation Muskaan: उन्नाव में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 2026 में कुल 289 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख 90 हजार रुपये है। बरामद मोबाइल फोन में सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी, रेडमी, पोको और इनफिनिक्स सहित विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉयड सेट हैं। जिन्हें उनके स्वामियों को सौंपा गया। CEIR पोर्टल और पुलिस की तत्परता से यह सफलता मिली है। इसी क्रम में पुलिस ने आज 87 खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया। जिनकी कुल कीमत 17 लाख 40 हजार है। पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

CEIR की मदद से मिली सफलता

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब CEIR की मदद से खोए हुए मोबाइल की खोज की गई। इसके लिए जिले में हर थाने में विशेष टीम बनाई गई है। जिसके माध्यम से खोए हुए मोबाइल की खोज की गई। इसमें सर्विलांस की भी मदद ली गई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई। 2026 में कुल 289 खोए हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामी को बरामद कर सौंप दिया गया।

सभी थानों में बनाई गई विशेष टीम

इनमें जनवरी 2026 में 101 मोबाइल, मार्च 2026 में भी 101 मोबाइल और आज 17 मई 2026 को 87 मोबाइल फोन शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात हैं। जिन्होंने इस बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया…

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन खोने की जानकारी तत्काल पोर्टल पर या नजदीकी थाना के चौकी पर दें। इसके बाद उसकी जांच की जाती है। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल की खोज करने में मदद मिलती है।

इन थाना पुलिस को मिली है सफलता

जिले के थानों में सीईआईआर (CEIR) टीम बनाई गई है, जिसमें सदर कोतवाली में नीरज कुमार, गंगा घाट थाना में पंकज कुमार, अजमेर में अनिल कुमार, हसनगंज में रोहित भट्ट, पूर्व में राघव पांडे, मौरावां में प्रेम प्रकाश, बांगरमऊ में मनोज कुमार, बेहटा मुजावर में विपिन कुमार, बिहार में अवधेश कुमार, गंगा घाट में दीपांशु, बारासगवर में वसीम अहमद, अचलगंज में सुमित, दही थाना में शैलेश, इवन में धर्मेंद्र, फतेहपुर 84 में शुभम, सफीपुर में गौरव और माखी में विकल यादव शामिल हैं।