
फोटो सोर्स-नरजिस सुल्तान वीडियो ग्रैब
Teacher consumed poisonous substance: उन्नाव में एक शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्कूल परिसर में जहरीला पदार्थ खाने की घटना सामने आते ही शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने विद्यालय कर्मचारियों की मदद से महिला शिक्षिका को स्थानीय जिला अस्पताल में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन शिक्षिका को लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम चले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हुए और उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। मामला अचलगंज थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण विकासखंड के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम में कार्यरत शिक्षिका नरजिस सुल्तान ने बृहस्पतिवार की दोपहर को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने देख मौके पर मौजूद शिक्षक और स्थानीय लोगों ने नरजिस सुल्तान को अचलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पुलिस को भी दी गई। नरजिस सुल्तान के जहरीला पदार्थ खाने की खबर सुनकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। जहां से अच्छे उपचार के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।
इसके पहले नरजिस सुल्तान ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उसने बताया कि स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र ने उसे परेशान कर रखा है, जिसकी वजह से वह कई बार खुदकुशी करने की सोची, लेकिन परिवार का ध्यान आ जाता है। शिक्षामित्र ने उनका जीवन दुश्वार कर दिया। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला शिक्षिका और शिक्षामित्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंच गए और उन्होंने शिक्षकों से बातचीत करके घटना की जानकारी प्राप्त की। अस्पताल से शिक्षिका के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी अचलगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
14 May 2026 06:37 pm
Published on:
14 May 2026 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
