
मृतक महिला का फोटो | फोटो सोर्स- patrika.com
Unnao News: इश्क का जुनून जब सिर पर चढ़ता है, तो इंसान अपनों का खून बहाने से भी नहीं कतराता। उन्नाव के बाबूखेड़ा गांव में एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोसन के प्यार में पागल एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। संतान न होने का दुख और दूसरी औरत से संबंध होने की वजह से पत्नी का टोकना पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने एक झटके में शादी के सात फेरे और सालों का साथ खत्म कर दिया।
गांव के रहने वाले गंगादीन लोधी का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से चल रहा था। प्रेमिका का पति रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहता है और वह यहां अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। गंगादीन और उसकी पत्नी आरती (40 वर्ष) की कोई संतान नहीं थी, जिसे लेकर अक्सर घर में तनाव रहता था। जब आरती को पति के इस बाहरी रिश्ते की भनक लगी, तो घर में आए दिन विवाद होने लगा।
गंगादीन और उसकी पत्नी आरती की शादी को कई साल बीत चुके थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इसी बीच जब आरती को पति के बाहरी रिश्तों की भनक लगी, तो घर में लड़ाई- झगड़े होने लगे। आरती लगातार इस संबंध का विरोध कर रही थी। रविवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में अंधे हो चुके गंगादीन ने मौका पाकर आरती का गला दबा दिया और उसकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
आरती की मौत की खबर जैसे ही उसके मायके पहुंची, कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और गुस्से में आकर आरोपी की प्रेमिका के घर को चारों तरफ से घेर लिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए तुरंत भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति गंगादीन को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसकी प्रेमिका को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चा न होने के कारण आरती को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हत्या में पति के साथ उसकी बहन और प्रेमिका भी शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
11 May 2026 04:06 pm
Published on:
11 May 2026 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
