7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में गंगा नहाने गए 5 दोस्त नदी में डूबे, तीन को बचाया गया दो की मौत, मचा कोहराम

Five friends bathing in Ganga, two died: उन्नाव में गंगा नहाने गए पांच दोस्त नदी में डूबने लगे। तीन ने तो अपने आप को बचा लिया। लेकिन दो गहरे पानी में चले गए।

2 min read
Google source verification
गंगा नदी में डूबने से दो की मौत, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Five friends bathing in Ganga, two died: उन्नाव में गंगा नहाने गए पांच दोस्त देखते-देखते नदी में डूबने लगे। जिसमें तीन दोस्त वापस किनारे आने में सफल रहे। लेकिन दो वापस नहीं आ पाए और गहरे पानी में चले गए। देखते-देखते आंखों से ओझल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बरामद किया गया। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

पांच दोस्त गए थे गंगा नहाने के लिए

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदन घाट में बुधवार की शाम को पांच दोस्त गंगा नहाने गए, जिसमें अचलगंज थाना क्षेत्र के आटा बंथर निवासी आशीष पुत्र संजय, अजीत पुत्र संजय, विमल पुत्र गुड्डू, जीतू शर्मा पुत्र राकेश निवासी झींझक मंगलपुर कानपुर देहात और विमल पुत्र शिव सिंह निवासी बांगरमऊ शामिल हैं। गंगा में कटान काफी चल रही इस समय गंगा में कटान काफी है। जिससे जगह-जगह गहरी खाई टाइप की बन गई है। गंगा स्नान करते समय जीतू शर्मा और आशीष गुप्ता अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख सके और गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते-देखते दोनों आंखों से ओझल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

गंगा घाट पुलिस को जानकारी दी गई

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी गंगा घाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गंगा घाट पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को खोजने का अभियान चलाया। जीतू शर्मा के शव को गोताखोरों ने बरामद कर लिया, लेकिन दूसरे को खोजने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आशीष गुप्ता के शव को भी बरामद कर लिया।

घर में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के घर में कोहराम बज गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ‌आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गंगाघाट थाना पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌