4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब में मैकेनिकल टेक्निशियन, फेब्रिकेशन फोरमैन सहित 8 ट्रेड के लिए होगी भर्ती, आकर्षक वेतन; यहां करें आवेदन

Vacancies from Saudi Arabia: सऊदी अरब से फेब्रिकेशन सुपरवाइजर सहित कुल 8 ट्रेड के अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मांगा गया है। जिसके लिए आकर्षक वेतन मान की जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकृत पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Demand for technicians of these trades : सऊदी अरब में मैकेनिकल टेक्निशियन, फेब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर सहित कुल 8 ट्रेड के तकनीशियनों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। वेतनमान 29773 रुपए से 99188 रुपए प्रतिमाह है। अभ्यर्थी दिए गए पोर्टल में आवेदन करके प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इजराइल, जर्मनी और जापान के बाद अब सऊदी अरब से भी आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने सऊदी अरब से वैकेंसी आने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मैकेनिकल टेक्निशियन के आठ पदों के लिए जगह खाली है, उम्र सीमा 26 से 42 साल के बीच है, अनुभव 7 साल से 15 साल का होना चाहिए। फेब्रिकेशन फोरमैन के पांच पदों के लिए उम्र 30 से 48 साल है, 8 से 15 साल का अनुभव होना चाहिए, वेतनमान 58650 रुपए प्रति माह है।

मैकेनिकल फिटर, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, फेब्रिकेशन सुपरवाइजर की जगह खाली

मैकेनिकल फिटर के 15 पदों के लिए आयु सीमा 26 से 42 वर्ष है, 5 से 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, 58422 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसी प्रकार, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर के आठ पदों के लिए आयु सीमा 24 से 35 वर्ष है, अनुभव 8 से 17 साल का होना चाहिए, वेतनमान 42191 रुपए है। फेब्रिकेशन सुपरवाइजर के पांच पदों के लिए 30 से 48 वर्ष की उम्र होनी चाहिए, अनुभव 8 से 15 वर्ष का मांगा गया है, और 99188 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

मैकेनिकल हेल्पर, सीएस वेल्डर, पाइप फैब्रिकेटर की जगह खाली

मैकेनिकल हेल्पर के 20 पदों के लिए 25 से 35 वर्ष की आयु रखी गई है। अनुभव 6 से 15 साल का होना चाहिए वेतनमान 29773 रुपए प्रति माह है। सीएस वेल्डर के 15 पदों के लिए उम्र सीमा 24 से 35 वर्ष है, 8 से 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, और वेतनमान 62408 रुपए है, जबकि पाइप फैब्रिकेटर के लिए 15 पद हैं, उम्र 24 से 35 वर्ष और अनुभव 8 से 12 वर्ष का होना चाहिए, वेतनमान 43962 रुपए प्रति माह है।

क्या कहती हैं सेवायोजन अधिकारी?

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती चंद्रा ने बताया कि कुल 91 पदों की भर्ती आई है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकृत सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।