4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में चारों तरफ छाया अंधेरा, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

The weather has changed: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह आसमान में काले बादल छा गए। देखते देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश चालू हो गई। जिससे तापमान में 12 डिग्री की कमी आई है। ‌

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Darkness fell all around, heavy rain: मौसम विभाग ने आज सोमवार और मंगलवार के लिए आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। आज सुबह से उन्नाव में घना अंधेरा छा गया। तेज हवा चलने लगी। इस दौरान हो रही बारिश और हवा के कारण तापमान में काफी कमी आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज के अधिकतम तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री पहुंच गया है। 100% बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार 5 मई को तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि होगी। आसमान में बुधवार का तापमान 22 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अगले 6 दिनों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। ‌

आज के लिए जारी किया गया था अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था, जिसके अनुसार सुबह के समय 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया था। जो सटीक बैठा है। आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है, तेज हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी, 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा मंगलवार 5 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन में आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी; 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात में भी आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 11 मई तक के मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 6 मई का तापमान 22 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि गुरुवार 7 मई का तापमान 22 से 32 डिग्री, शुक्रवार 8 मई का तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 9 मई शनिवार का तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच, रविवार 10 मई का तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच, और सोमवार 11 मई का तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 7 और 8 मई बारिश होने की संभावना है। ‌