13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farrukhabad News: सिगरेट के विवाद में सिपाही को दौड़ा, दौड़ाकर पीटा, 11 नामजद समेत 16 पर मुकदमा

Farrukhabad Constable Assault:फर्रुखाबाद में यूपी-112 के सिपाही को सिगरेट फेंकने के विवाद में युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। मामले में 11 नामजद समेत 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने लाइनमैन सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification
Kanpur News

सांकेतिक फोटो

फर्रुखाबाद में यूपी-112 में तैनात सिपाही के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में 11 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बिजली विभाग के एक लाइनमैन समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग में नाराजगी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिगरेट फेंकने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार यूपी-112 में तैनात सिपाही विलसन बुधवार रात अपने मित्र हिमांशू गुप्ता उर्फ गौरव के साथ कस्बे की बर्तन वाली गली से गुजर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने सिगरेट पीकर सिपाही की ओर फेंक दी। इस बात से नाराज होकर सिपाही ने युवक को थप्पड़ मार दिया।थप्पड़ मारने के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते कई युवक मौके पर जमा हो गए। आरोप है कि युवकों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। बचने के लिए सिपाही एक घर में घुस गया, लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने भी उसके साथ मारपीट कर दी।

11 नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा

बृहस्पतिवार को सिपाही विलसन की तहरीर पर थाना पुलिस ने अभिषेक, लाइनमैन वीर सिंह खटीक, अजयपाल खटीक, नन्हें खटीक, संजय पाल, रतन, गौरव, कौशल, कन्हैया, अनूप और लक्ष्मी पत्नी वीर सिंह समेत 11 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस ने आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कार की टक्कर से घायल युवक के मामले में भी रिपोर्ट

वहीं एक अन्य मामले में नवीन मंडी समिति के गेट नंबर दो के सामने 12 मई को कार की टक्कर से कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी प्रियांक घायल हो गया था। घायल युवक के बाबा रामनिवास निवासी बिलसड़ी की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक सुनील के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग