
बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा (Image: Video Screeshot)
Love Affair Video: अक्सर सुनने में आता है कि लोग प्यार में कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में देखने को मिला है। यहां एक महिला और उसके प्रेमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सड़क पर खड़ी है और उसका प्रेमी उसके पैरों में गिरकर माफी मांग रहा है।
फर्रुखाबाद जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के नितगंजा मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला बीच बाजार में खड़ी है। इसी दौरान एक शख्स आकर महिला के पैरों में लेट जाता है। यह ड्रामा देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं।
वायरल वीडियो में महिला और उसके पैरों में लेटे शख्स की बातचीत साफ सुनाई दे रही है। महिला युवक से कह रही है कि दूर हटो…मेरे पैर छोड़ो, सब देख रहे हैं। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग रुक-रुककर यह हाईवोल्टेज ड्रामा देखने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये प्रेम-प्रसंग का मामला है। हालांकि, महिला और उसके पैरों में गिरकर माफी मांग रहे शख्स का आपस में क्या रिश्ता है, यह कंफर्म नहीं हो पाया है।
बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देख रहे लोगों ने महिला से युवक के बारे में पूछा तो उसने शख्स को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि वह इस आदमी को नहीं जानती है। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने युवक को महिला से दूर कर दिया। बीच मार्केट में महिला और युवक का ड्रामा करीब 20-25 मिनट तक चलता रहा।
बीच सड़क पर महिला और युवक के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया- सच्चा प्यार है, तभी तो युवक इतनी शिद्दत पैरों में गिरा है। दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा- जरूरी नहीं है कि मामला प्रेम-प्रसंग का ही हो, कुछ और भी हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- मामला जो भी, फुल इंटरटेनमेंट है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- सभी को सड़क पर ही ड्रामा करना है।
Published on:
02 May 2026 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
