18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में दरिंदगी की हदें पार: छात्रा को अगवा कर उतारा मौत के घाट; चेहरा-हाथ जलाए, गैंगरेप की आशंका

Meerut Crime: मेरठ में बीए छात्रा की हत्या से सनसनी फैल गई है। परीक्षा देने निकली छात्रा का तीन दिन बाद ईंख के खेत में शव मिला।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mohd Danish

May 18, 2026

meerut student murder kidnap case

मेरठ में दरिंदगी की हदें पार

Student Murder Meerut: मेरठ जिले के टीपीनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। 15 मई की सुबह छात्रा घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, मगर उसका मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों की चिंता बढ़ती गई और उन्होंने उसी दिन टीपीनगर थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण की आशंका जताई।

तीन दिन बाद खेत में मिला शव

लापता छात्रा का शव घटना के तीन दिन बाद रविवार दोपहर रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव के ईंख के खेत में मिला। खेत में सिंचाई करने पहुंचे किसान की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्रा का चेहरा बुरी तरह जला हुआ था, जबकि एक हाथ भी झुलसा मिला। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने की कोशिश की। पुलिस को छात्रा के कपड़ों से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा का पहले अपहरण किया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। परिवार ने कल्याणपुर गांव निवासी अंकुश, अंकित और निशांत समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

आरोपी अंकुश ने पूछताछ में कबूला जुर्म

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी के मुताबिक छात्रा उसके साथ अपनी मर्जी से गई थी। रास्ते में आरोपी ने छात्रा के मोबाइल फोन में दूसरे युवक के साथ चैट देख ली, जिसके बाद उसे शक हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ईंख के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस अब आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राज

पुलिस का कहना है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो मामले में संबंधित धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोले कई राज

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। एसपी सिटी के अनुसार, छात्रा को आरोपी अंकुश के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया। रोहटा अड्डे और भूनी टोल प्लाजा के पास लगे कैमरों में सुबह करीब 10:28 बजे छात्रा आरोपी की बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी। फुटेज में आरोपी पहले छात्रा के पास रुकता है और फिर दोनों वहां से निकल जाते हैं। पुलिस का कहना है कि यही फुटेज आरोपी तक पहुंचने में सबसे अहम कड़ी साबित हुई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग