26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का शहर से गांव तक असर, बिजली घरों पर लटके ताले

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का शहर से गांव तक असर देखने को मिल रहा है। पश्चिम यूपी के अधिकांश बिजलीघरों पर ताले लटक गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 17 Mar 2023, 1:42 PM IST

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का शहर से गांव तक असर, बिजली घरों पर लटके ताले

पीवीवीएनएल परिसर में धरने पर बैठे हड़ताली कर्मचारी।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र लखनऊ के द्वारा बिजली कर्मचारियों एंव अभियन्ताओं की मांगों को लेकर गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल जारी है।

हड़ताल का असर पश्चिमी यूपी के हर जिले में देखा जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक हड़ताल का असर है। कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर घंटों से बिजली गायब है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : दुनिया के प्रदूषित शहरों में वेस्ट यूपी के जिले, गाजियाबाद 11, मेरठ 31 वें नंबर पर

धामपुर सर्किल के 47 बिजली घरों पर ताले
विद्युत ऊर्जा निगम प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता धामपुर सर्किल के चार डिवीजनों के 47 बिजली घरों पर आज शुक्रवार सुबह से बिजली आपूर्ति बंद कर तालाबंदी कर दी गई है।

अधिकारी व कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए हैं। बैठक करने के बाद चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने विद्युत अधिकारी और कर्मचारी का उत्पीड़न किया तो जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

जानसठ और शाहपुर में बिजली आपूर्ति बाधित
मुजफ्फरनगर जिले में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जानसठ कस्बे की आपूर्ति रात दो बजे से बाधित है। तिसंग गांव के पास लाइन में फॉल्ट से आपूर्ति बाधित है। बिजलीघर पर ताला लटका हुआ है।

शाहपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति सुबह छह बजे से बाधित है। वहीं बिजली कर्मचारी नुमाइश मैदान के निकट बिजलीघर पर धरने पर बैठे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग