
प्रदूषित काला धुंआ उगलती ईंट के भट्टे की चिमनी।
वेस्ट यूपी मेरठ मंडल के पांच जिले प्रदेश ही नहीं दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के नाम रिपोर्ट जारी की है।
जिसमें यूपी का गाजियाबाद 11 वें स्थान पर, नोएडा 21 नंबर पर, मेरठ 31 नंबर, हपुड 44 और बुलंदशहर 36 नंबर पर है।
प्रदूषण विभाग के मुताबिक स्विट्जरलैंड की फर्म आईक्यू एयर ने वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में यूपी के पांच जिले शामिल हैं।
इनमें सभी मेरठ मंडल के जिले हैं। मेरठ देश के टॉप प्रदूषित 39 शहरों में 23वें स्थान पर है।
दिल्ली से सटे मेरठ मंडल के सभी जिलों की हवा लगातार खराब होती जा रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में कारखाने और इंडस्ट्री इलाका होने से यहां की आबो हवा बिगड़ी रहती है।
दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के एनसीआर में शामिल होने के कारण यहां की हवा लगातार खराब होती जा रही है। दिल्ली का नंबर विश्च के प्रदूषित महानगरों में चौथा है।
एनसीआर क्षेत्र में मेरठ में पीएम 2.5 का स्तर लगातार बिगड़ रहा है। सामान्य दिनों में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)100 के आसपास होना चाहिए लेकिन सामान्य दिनों में यह 200 से अधिक ही रहता है। बढ़ता प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण से जुड़ा सबसे बड़ा खतरा है।
Updated on:
17 Mar 2023, 9:41 AM IST
Published on:
17 Mar 2023, 9:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.