
अस्थियों को थैली में भरकर ले जाता ताहिर फोटो सोर्स वायरल वीडियो
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मोरना गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट से चिता की अस्थियां उठाने का वीडियो वायरल होने पर गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने इसे आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए नाराजगी जताई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मेरठ के मोरना गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके में चर्चा और नाराजगी पैदा कर दी। गांव के रहने वाले 55 वर्षीय अजब सिंह उर्फ लीलू का लंबे समय से बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवार वालों ने रविवार शाम को गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग अपने घर लौट गए। अगली सुबह गांव का रहने वाला ताहिर नाम का युवक श्मशान घाट पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने सिर पर काला कपड़ा बांध रखा था। वह बुझ चुकी चिता से अस्थियां निकालने लगा। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने यह सब अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बनाने के बाद उसने मृतक के परिवार और गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।
कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्मशान घाट पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी युवक वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच शुरू की।
मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ताहिर को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मामला तंत्र-मंत्र या किसी अंधविश्वास से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू की जांच कर रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में गुस्सा बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं की चर्चा होती रही है। लेकिन कभी खुलकर मामला सामने नहीं आया। गांव में किसी तरह का विवाद न बढ़े, इसके लिए पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
Updated on:
19 May 2026 09:40 am
Published on:
19 May 2026 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
