मेरठ

मंत्री के स्वागत के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद हुई फायरिंग में दो घायल

खास बातें परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत में तार-तार हुआ अनुशासन दोनों तरफ से हुई फायरिंग, पुलिस बनी मूक दर्शक दो छात्र घायल घटना के बाद नहीं रुके मंत्री, विश्वविद्यालय में तैनात किया गया फोर्स  
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 8:52 PM IST
meerut

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट के सामने प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत समारोह में भाजपा समर्थित दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट के बाद दोनों ओर से अचानक से गोलियां चलनी शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर मंत्री के स्वागत को तैयार खड़े लोग हाथ में पकड़ी मालाओं को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। दोनों ओर से काफी देर तक गोली चलती रही। इस दौरान पुलिस भी मूक दर्शन बनी रही। छात्रों के बीच फायरिंग में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

छात्रों के गुट आ गए आमने-सामने

प्रदेश के परिवहन मंत्री बनने के बाद अशोक कटारिया का बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्वागत होना था। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र उनके स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। मंत्री अशोक कटारिया के आने क बाद स्वागत करने को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के छात्रों में जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। इसी बीच किसी छात्र ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में मौके पर मौजूद छात्र सोनू व एक अन्य छात्र घायल हो गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।

मंत्री बिना रुके ही आगे बढ़ गए

इसके बाद मंत्री अशोक कटारिया विश्वविद्यालय के गेट के पास पहुंचे और वहां पर बिना रुके ही आगे बढ़ गए। इस बारे में जब एसपी सिटी डा. एएन सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि दो छात्रों को गोली लगी है। जानकारी करने पर ये पाया गया कि दोनों विश्वविद्यालय के छात्र नहीं हैं। तथ्यों की जांच की जा रही है। अभी थाने में भी कोई तहरीर नहीं आई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला