मेरठ

दारोगा ने यह काम कर लड़की के साथ किया फोटो वायरल, फिर हुआ ऐसा खुलासा कि मच गई खलबली

एक दारोगा का लड़की के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है।  
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2018, 4:31 PM IST
sub inspector photo viral with girl

मेरठ। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चारों ओर खलबली मचा दी है। दरअसल, एक दारोगा ने लड़की के साथ अपनी फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दी। फोटो वायरल होते ही पूरे विभाग में खलबली मच गई। वहीं, मामले का खुलासा होते ही पहले तो महकमे के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। लेकिन, बाद में उस दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

यह है मामला...

जानकारी के मुताबिक, इस दारोगा का नाम नरेंद्र कुमार है। फिलहाल, वह मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना में तैनात है। लेकिन, करीब 6 महीने पहले नरेन्द्र कुमार किठौर थाना के ललियाना चौकी में तैनात था। जहां, उसने एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। युवती के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध का विरोध किया। विरोध करने पर दारोगा ने वर्दी का रौब दिखाते हुए युवती के दोनों भाइयों पर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेज दिया। वहीं, अब फोटो वायरल होने के बाद पूरे महकमे में खलबली मची गई। पहले तो अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। लेकिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए दारोग का सस्पेंड कर दिया गया।

महिला ने किया शॉकिंग खुलासा

वहीं, महिला का कहना है कि फोटो किसने वायरल किया है। इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, उसने खुलासा किया कि दरोगा और उसके बीच सभी तरह के संबंध हैं और दोनों पति पत्नी की तरह लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं महिला ने यह भी बताया कि जो भी वादे दरोगा ने उससे किये हैं उसकी वीडियो भी उसने बनाई हुई है। उसने चेतावनी कि अगर दरोगा ने उससे शादी नहीं की तो वो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

विवादों में रह चुका है दारोगा

बताया जा रहा है कि अपनी तैनाती के दौरान कई बार दरोगा विवादों में रह चुका है। दरोगा नरेन्द्र खुलेआम हाथ में पिस्टल लेकर चलता है और युवकों को डराता-धमकाता है। इतना ही नहीं किठौर के ललियाना पुलिस चौकी में तैनाती के दौरान उस पर मेले में अवैध रूप से वसूली के आरोप लगे थे। जिसके बाद उसे वहां से हटा दिया गया था। दरोगा का फोटो वाटसअप ग्रुप पर वायरल होने के बारे में जब एसपी सिटी मान सिंह चौहान से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी कोई लिखित रूप से शिकायत फिलहाल नहीं आई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला