मेरठ

मारपीट के मामले में नक्शा बनाने गए चौकी इंचार्ज की लात घूसों से पिटाई

परिवार की महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया एल ब्लाक चौकी के दरोगा के साथ हुई वारदात पीड़ित चौकी इंचार्ज ने लिखवाई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 11:36 PM IST
UP Police
UP Police

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ. मेरठ में पिछले एक माह में पुलिस पर हमले की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब चौथी घटना महानगर के थाना नौचंदी क्षेत्र की है। यहां मारपीट के एक मामले में घर का नक्शा बनाने गए एल ब्लाक चौकी इंचार्ज की जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई। मारपीट कर रहे युवकों ने चौकी इंचार्ज की वर्दी तक फाड़ दी। बेचारे चौकी इंचार्ज ने दौड़कर अपनी जान बचाई और एसओ को घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर थाने समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक हमलावर युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों की घर की महिलाओं को हिरासत में लिया है।

घटना थाना नौचंदी क्षेत्र की है। यहां चौकी इंचार्ज महेंद्र शर्मा मारपीट के मामले में एक ब्लाक चौकी के पास के घर में वारदात का नक्शा बनाने गए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पर पहुंचे और उन्होंने चौकी इंचार्ज के नक्शा बनाने का विरोध किया। चौकी इंचार्ज ने जब युवकों को वहां से जाने को कहा तो युवकों ने चौकी इंचार्ज के ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद उनको नीचे गिराकर पीटा गया। यहां तक की मारपीट के दौरान उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। चौकी इंचार्ज जान बचाने की गुहार लगाते रहे लेकिन हमलावर युवकों से छुड़वाने के लिए कोई नहीं आया।

इसके बाद चौकी इंचार्ज ने मौके से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसकी जानकारी एसओ नौचंदी को दी। इसके बाद नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के घर की सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। साथ ही हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दरोगा को मेडिकल के लिए भेजा गया। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि दरोगा की तरफ से हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है।

Updated on:
19 Nov 2020, 11:36 PM IST
Published on: