मेरठ

तांत्रिक ने किशोरी के सिर से भूत उतारने के नाम उसकी बहन के साथ किया यह काम

मेरठ में तांत्रिकों का जाल, इस तरह अपने झांसे में फंसा रहे लोगों को
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 3:31 PM IST
meerut
तांत्रिक ने किशोरी के सिर से भूत उतारने के नाम उसकी बहन के साथ किया यह काम

मेरठ। मेरठ जिले में तांत्रिकों का जाल फैला हुआ है। मेरठ के ग्रामीण और महानगर के अधिकांश क्षेत्रों में इन तात्रिकों का कब्जा है। ये तांत्रिक भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लोगों के साथ खिलवाड़ करते हैं, इनमें महिलाआें की संख्या ज्यादा है। ऐसे ही एक मामले में तथाकथित तांत्रिक ने किशोरी के सिर से भूत भगाने के नाम पर उसकी नाबालिग बहन के साथ ऐसा खौफनाक खेल खेला कि किशोरी के परिजनों के पैरों तले जमीन सिखक गई। मुंडाली क्षेत्र में परिजनों के अंधविश्वास के चलते शातिर तांत्रिक ने किशोरी के साथ उसके ही घर में दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ठीक करने का दावा करते हुए बहन को भी बुलाया

जानकारी के अनुसार मऊ खास निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय पुत्री अक्सर बीमार रहती थी। बीमारी समझ में आने पर डाॅक्टरों भी हाथ खड़े कर दिए। जिसके बाद ग्रामीण ने मुंडाली निवासी तांत्रिक अफजाल से सम्पर्क किया। अफजाल ने युवती के ऊपर भूत-प्रेत का साया बताते हुए उसे ठीक करने का दावा किया। लेकिन, परिजनों को बताया कि युवती की बीमारी के उतारे के लिए उसकी 13 वर्षीय छोटी बहन के साथ तंत्र क्रिया करनी होगी। तांत्रिक के झांसे में आकर युवती के परिजनों ने अफजाल को घर बुला लिया। आरोप है कि अफजाल किशोरी को कमरे में लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, किशोरी का शोर सुनकर परिजन यही समझते रहे कि उनकी बड़ी पुत्री का ‘भूत’ उतर रहा है।

फरार तांत्रिक को पुलिस ने पकड़ा

किशोरी को उसी हालत में छोड़कर तांत्रिक मौके से फरार हो गया। होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अफजाल पुत्र खलील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला