मेरठ

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, गांव के दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप

मेरठ पुलिस का कहना है कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 6:06 PM IST
gangrape.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। जिले के खरखौदा थाना इलाके में सोमवार देर रात एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी को उसके घर से जबरदस्ती उठाकर ले गए उसके साथ गैंगरेप किया गया। वहीं मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है।

बिस्तर से उठा ले गए दबंग

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके के सोमवार की रात गांव के ही विशेष संप्रदाय के तीन युवक अनुसूचित जाति की एक किशोरी को उठाकर ले गए। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों की नींद टूटी तो किशोरी को बिस्तर पर न पाकर खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद पास के ही जंगल से किशोरी बदहवास हालत में मिली। तुरंत परिजन किशोरी को लेकर थाने गए घटना की तहरीर दी।

पुलिस पर लग रहे है आरोप

आरोप है कि पुलिस किशोरी पक्ष पर दबाव बना रही है। आरोपों कि माने तो पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के बजाय केवल दुष्कर्म की तहरीर ही ली है। मामला दो विशेष समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पहले भी गांव में हो चुका है विवाद

बताया जा रहा है कि जिस गांव की यह घटना है वहां विशेष संप्रदाय का वर्चस्व है। अनुसूचित जाति की जनसंख्या बहुत कम है, लेकिन इस बार गांव का प्रधान अनुसूचित जाति का ही है। बताया जा रहा है कि गांवे में काफी पहले से ही दोनों समुदायों में तनाव रहता था। कई बार इस गांव में दोनों समुदायों के बीच बड़ा विवाद हो चुका है।

वहीं मेरठ पुलिस का कहना है कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई खरखौदा पुलिस द्वारा की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला