मेरठ

Weather Alert: प्रदूषित हवा और ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, अगले दो दिन में इतना गिरेगा तापमान

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण में थोड़ी राहत दीपावली से पहले वायुमंडल में एक्यूआई में असमानता मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में कमी की संभावना जताई  
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 10:23 AM IST
Feature image

मेरठ। लगातार प्रदूषित हो रही हवा (Air Pollution) में वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) में कुछ राहत मिली है। रविवार की शाम तक वायु की गुणवत्ता में सुधार होने से लोगों को राहत मिली है, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अस्थायी है और दीपावली (Diwali) तक फिर बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान (Temperature) में कमी आने से इसमें राहत मिल सकती है, जबकि वायुमंडल में गुणवत्ता में सुधार में अभी समय लगेगा।

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही का कहना है कि अगले दो-तीन तक वायुमंडल में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि इन्हीं दो दिनों में एक से दो डिग्री तापमान भी गिरेगा। फिलहाल अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस है। इसके कारण ठिठुरन बढ़ेगी और दीपावली तक यही स्थिति बनी रह सकती है। इससे अलग रविवार को वेस्ट यूपी के कई जनपदों में चार से छह किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवा चली, जिसके कारण वायुमंडल में जमी प्रदूषित कणों की परत कुछ छंट गई। इसके चलते हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि रविवार की रात को एक्यूआई में फिर हल्की बढ़ोतरी हुई।

वेस्ट यूपी के गाजियाबाद में प्रदूषित हवा का स्तर बढ़ गया है। गाजियाबाद में एक्यूआई 320 चल रहा है। नोएडा में 310, दिल्ली में 270, बागपत में 265, मुजफ्फरनगर मे 270, हापुड़ में 244 और मेरठ में एक्यूआई 202 तक पहुंच गया है। हालांकि मेरठ में एक दिन पहले के मुकाबले अंतर देखा गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला