मेरठ

Weather Update: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से यूपी के इन जिलों में 6 डिग्री गिरा तापमान,देखें वीडियो

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर यूपी में भी देखने को मिला है। इससे यूपी के जिलों में 6 डिग्री तक तापमान कम हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2023, 6:47 AM IST
2j03.jpg

Cyclonic storm Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने जहां देश के समुद्री तटीय राज्यों में कहर मचाया है। वहीं बिपरजॉय का असर यूपी के जिलों में भी देखने को मिल रहा है। बिपरजॉय के असर से यूपी के पश्चिम जिलों में तीन से 4 डिग्री तक तापमान गिर गया है। तेजी से बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी पर तूफान बिपरजॉय ने ब्रेक लगा दिया।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिन में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मेरठ और आसपास के जिलों में इस समय 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही है। धूप का असर भी कुछ कम हो गया है। गुरुवार को पूरे दिन तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 18 जून तक इसी तरह से मौसम रहने की उम्मीद है।

मई में हुई बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन जून के दूसरे हफ्ते से बदले मौसम में मेरठ और आसपास के जिलों में तेजी से गर्मी बढ़ गई। पश्चिम यूपी के जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। अब चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण तापमान गिरने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है।

मौसम वैज्ञाानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मेरठ में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। मेेरठ का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि तूफान बिपरजॉय के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अगले 48 घंटे में इसका असर पश्चिम यूपी के जिलों में देखने को मिलेगा। इसके चलते गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हापुड, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, बिजनौर, मुरादाबाद आदि जिलों में तापमान और कम होने के संकेत हैं। वहीं इन जिलों में दो दिन में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

Updated on:
16 Jun 2023, 6:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला