मेरठ

Today Weather Update: पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, बढेगा तापमान गर्मी दिखाएगी असर, देखें मौसम अपडेट

Today weather update: यूपी में तापमान ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। जिससे गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि पश्चिम यूपी में अभी गर्मी से कुछ राहत है।

less than 1 minute read
Apr 08, 2023
बढेगा तापमान गर्मी दिखाएगी असर

मेरठ और पश्चिम यूपी के जिलों में अब तापमान बढ़ने लगा है। मेरठ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।







































तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास अब लोगों को होने लगा है। हालांकि तापमान बढ़ने के साथ ही चल रही ठंडी हवाएं भी मौसम पर असर डाल रही है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ समेत आसपास के जिलों में मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। जिस कारण तापमान में तेजी से वृद्घि होगी।









शुक्रवार को दिनभर मौसम बदला नजर आया और देर रात तेज हवाएं चलीं। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से अप्रैल माह के शुरुआत से मौसम में बदलाव देखा गया। इस सप्ताह भी मौसम बदला रहा।

पांच दिन शुष्क मौसम
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज यानी शनिवार से पांच दिन तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।



तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव हवा के चलने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स आज शनिवार को सुबह के समय 74 रिकार्ड किया गया।

Published on:
08 Apr 2023 08:43 am
Also Read
View All