मेरठ

Breaking: मेरठ में कांवड़ियों को ले जा रहा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, 10 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

खास बातें मेरठ के सकौती के पास हुआ सड़क हादसा टेंपो आैर छोटा हाथी वाहन आपस में टकराए दिल्ली के कांवड़िए, घायल अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 5:50 PM IST
meerut
Breaking: मेरठ में कांवड़ियों को ले जा रहा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, 10 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

मेरठ। NH 58 पर इस समय चलना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ कांवड़ियों की भीड़ है तो दूसरी ओर वाहनों का भारी दबाव। जिस कारण आगे निकलने के चक्कर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसा मेरठ-हरिद्वार रोड पर सकौती के पास हुआ। जिसमें दस से अधिक कांवड़िए घायल हो गए। हादसा टेंपो और छोटा हाथी के टकराने से हुआ। टेंपोे और छोटा हाथी की भिड़ंत फ्लाईओवर के ऊपर हुई। गनीमत रही कि कोई भी वाहन फ्लाई ओवर से नीचे नहीं गिरा। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में दस कांवड़िये घायल हो गए। जबकि घायलों की संख्या दस से अधिक बताई जा रही है। बताया गया कि टेंपो में करीब एक दर्जन कांवड़िये सवार थे। टेंपो जैसे ही सकौती फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे छोटा हाथी से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। छोटा हाथी पशुओं को लेकर मेरठ की तरफ आ रहा था। हादसे में सभी कांवड़िये दिल्ली के रहने वाले थे और हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। सभी घायलों को दौराला पुलिस ने इलाज के लिए मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में बच्चे और महिला कांवड़िये भी शामिल हैं। घायल कांवड़ियों ने अपने-अपने घर फोन कर हादसे की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की बात कही। बता दें कि पिछले 24 घंटे में कांवड़ मार्ग पर सड़क हादसे की यह पांचवी घटना हैं। इससे पहले भी कई गाड़ियां टकराई या फिर दो पहिया वाहनों में आपस में टक्कर हुई।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
26 Jul 2019, 5:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला