मेरठ

नए पोर्टल ने बढ़ाई करदाताओं की परेशानी, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में हो रही है दिक्कत

विजय कुमार ने बताया कि पिछले दिनों ऑल इंडिया फेडरेशन आफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के पदाधिकारियों की ओर से वित्तमंत्री को भेजे पत्र में समस्याओं की जानकारी देने के साथ ही पोर्टल को सही करने की मांग की गई थी
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2021, 7:02 PM IST
Income Tax Return
Income Tax Return

मेरठ. आयकर रिटर्न दाखिल करने, अपील फाइल करने, चालान सहित अन्य कार्यों के लिए आयकर विभाग की ओर से जो नया पोर्टल लांच किया गया है, उसके सही तरीके से काम न करने की वजह से ही करदाताओं की परेशानी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से ठप हुए पोर्टल ने इधर कुछ काम करना शुरू जरूर किया है लेकिन इसमें भी बीच-बीच में काम अटक जा रहा है।

ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं करदाता

ऐसे में करदाताओं को कर सलाहकार, कर अधिवक्ताओं के कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यहां भी कोई राहत नहीं मिल पा रही हैं, जब तक नया पोर्टल पूरी तरह से काम नहीं करना शुरू कर देगा, तब तक राहत मिलने की संभावना नहीं दिखती है। आयकर अधिवक्ता विजय कुमार का कहना है कि इन दिनों रिटर्न फाइल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नए पोर्टल ने बढ़ाई है परेशानी

आयकर विभाग के नियमानुसार करदाताओं को हर साल रिटर्न दाखिल करना होता है। इसके अलावा बैंक से कर्ज लेने, अपील फाइल करने, डिजिटल सिग्नेचर के पंजीकरण आदि का काम भी करना होता है। इस बीच आयकर विभाग ने जो नया पोर्टल लांच किया हैं, उसके काम न करने की वजह से परेशानी बढ़ रही है। इसके लिए आयकर विभाग के साथ ही लोग कर अधिवक्ताओं के पास पहुंच रहे हैं, यहां भी उनके कार्य में पोर्टल का सही तरीके से न चलना बाधक बना है।

पोर्टल सही करने की हुई थी मांग

विजय कुमार ने बताया कि पिछले दिनों ऑल इंडिया फेडरेशन आफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के पदाधिकारियों की ओर से वित्तमंत्री को भेजे पत्र में समस्याओं की जानकारी देने के साथ ही पोर्टल को सही करने की मांग की गई थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। करदाताओं को भी हर दिन वापस करना पड़ रहा है।

...तब तक पुराने पोर्टल को ही चालू करना चाहिए

उन्होंने कहा कि अप्रैल के बाद जब से नया पोर्टल लांच हुआ है, तभी से यह समस्या बनी है। बीच में कुछ ठीक हुआ तो फिर वहीं स्थिति हो गई है। न रिटर्न फाइल हो पा रहा है न ही अन्य काम। सरकार को पोर्टल की गड़बड़ी जल्द दूर करानी चाहिए। इस समस्या से करदाता तो परेशान हैं ही, सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। विजय कुमार ने कहा कि जब तक नया पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तब तक पुराने पोर्टल को ही चालू करना चाहिए, जिससे कि लोगों को राहत मिले।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला