मेरठ

दो दिन में तीसरी पुलिस मुठभेड़, अब गोली मारकर कब्जे में लिया यह कुख्यात

बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है कुख्यात आकिब, मेेरठ में मुठभेड़ के दौरान साथी बदमाश फरार
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2018, 11:38 AM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में तीन मुठभेड़ हो चुकी हैं आैर इनमें चार कुख्यात बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्त में हैं। बुधवार की देर रात रात भी पुलिस की बदमाशों के साथ तीसरी मुठभेड़ हुई। कैंट क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर अपराधी आकिल को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके पैर में लगी, फ़िलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली की गाड़ी लूटकर लाया था

दरअसल, क्राइम ब्रांच और सदर थाना पुलिस की संयुक्त चेकिंग चल रही थी। सूचना मिली थी कि दिल्ली से कार लूटकर शातिर अपराधी मुजफ्फरनगर ले जा रहे हैं। इस सूचना के तहत कैंट में जब चेकिंग के दौरान कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ही फायर झोंक दिया।

जवाबी कार्रवार्इ में गोली लगी

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, इसमें एक बदमाश आकिब को गोली लगी, इसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार बदमाश की तालाश की जा रही है। पुलिस की मानें तो आकिल 2014 में मेरठ में 11 लाख और दिल्ली में 80 लाख की लूट को अपने साथियों के साथ अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस उससे अन्य जानकारी जुटा रही है और अन्य आपराधिक मामलों को भी ट्रेस कर रही है। साथ ही उसके फरार साथी को तलाश कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला