मेरठ

युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी उसकी सहेली, उसके परिजनों को दे दी यह धमकी

युवती के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, जांच शुरू  
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 12:42 PM IST
meerut
युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी उसकी सहेली, रिश्ता तुड़वाने की भी दे दी धमकी

मेरठ। समाज में भले ही समलैंगिक रिश्तों को आज मान्यता नहीं दी है, लेकिन समाज के बीच ही रह रहे लोगों के बीच से इसकी आहट गाहे-बगाहे सुनाई देती रहती है। समलैंगिक रिश्ते में रहने वाले लोग समाज से बगावत कर साथ रहने पर अड़ जाते हैं। इन्हें समाज स्वीकार नहीं करता, फिर भी ये रिश्ता निभाने के लिए समाज से भी अलग रहकर जीना पसंद करती है। कोर्ट ने भी भले ही समलैंगिक रिश्ते बनाने की इजाजत दे दी हो। मवाना के कस्बे में भी बुधवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया।

यह है पूरा मामला

थाने पहुंची एक युवती पड़ोसी एक अन्य युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि युवती के परिजनों ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया और युवती के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मवाना नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती सिलाई कढ़ाई करती है। बताया कि पड़ोसी युवती उसके घर सिलाई-कढ़ाई कराने के लिए अक्सर आती थी। इसके चलते दोनों में दोस्ती हो गई। इसी बीच दोनों में समलैंगिक रिश्ते भी हो गए। इसी दौरान सिलाई-कढ़ाई करने वाली युवती का रिश्ता तय हो गया। इसकी जानकारी पाकर पड़ोसी युवती ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं, समलैंगिक रिश्ते में रहने का उस पर दबाव बनाने लगी। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने दबाव बना रही युवती को समझाया, परंतु वह नहीं मानी। इस पर उन्होंने थाने पहुंचकर युवती के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दूसरी युवती से पूछताछ की।

दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कहा

उसने बताया कि दोनों आपस में प्यार करती हैं। युवती ने उसे प्रेमपत्र भी दिए थे। वहीं, युवती जिद पर अड़ी रही तथा शादी करने की इच्छा जताई। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और सहेली की शादी तुड़वाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला