मेरठ

Gangster Badan Singh Baddo: बदन सिंह बद्दो की प्रेमिकाओं ने खोले हैरान करने वाले राज

Gangster Badan Singh Baddo: ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बदन सिंह बददो का हुलिया बदला तो गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने उसके भागने में मदद की थी।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2021, 11:22 AM IST
badan_singh.jpg

मेरठ. साल 2019 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ ढाई लाख का इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo) ने अपनी प्रेमिकाओं (Girlfriend) को भी धोखा दिया। जिन प्रेमिकाओं की मदद से बदन सिंह फरार हुआ, उन्हीं प्रेमिकाओं से बदन सिंह बद्दों (Criminal Badan Singh Baddo) ने दूरी बना ली है। यह राज खुद उनकी प्रेमिकाओं ने खोला है। बदन सिंह बद्दो (Gangster Badan Singh Baddo) की तीन प्रेमिकाएं (Girlfriend) हैं। जिनमें एक मेरठ (Meerut) के साकेत में ब्यूटीपार्लर संचालिका है और दूसरी गुरूग्राम में रहने वाली एक महिला है।

प्रमिका ने बदला था बद्दो का हुलिया

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बदन सिंह बद्दो (Gangster Badan Singh Baddo) का हुलिया बदला तो गुरुग्राम वाली प्रेमिका (Girlfriend) ने उसके भागने में मदद की थी। फरारी के बाद बद्दो का उसे कोई पता नहीं है। अब दोनों ही प्रेमिकाओं (Girlfriend) से बदन सिंह बद्दो (Gangster Badan Singh Baddo) ने दूरी बना ली है। मेरठ साकेत निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका को बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo) वापस लौटकर आने के बाद उसको विदेश ले जाने का वादा कर गया था। लेकिन, बद्दो न तो खुद आया और न उसने उसके साथ कोई संपर्क किया। बताया जाता है कि इसी प्रेमिका (Girlfriend) ने पुलिस कस्टडी से भागने के बाद बद्दो की वेशभूषा बदली थी।

बदन की बेवफाई से खफा है प्रेमिका

यह अलग बात है कि बदन सिंह (Gangster Badan Singh Baddo) ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपनी प्रेमिकाओं (Girlfriend) से संपर्क नहीं किया। गुरुग्राम वाली प्रेमिका अब भले ही फ्लैट पर ताला लगाकर भूमिगत हो गई हो। लेकिन उससे भी बदन सिंह बद्दो (Gangster Badan Singh Baddo) ने कुछ ऐसा ही वादा किया था। गुरुग्राम वाली महिला प्रेमिका (Girlfriend) भी बदन सिंह बद्दो की बेवफाई से काफी खफा है। इसके अलावा गुरुग्राम वाली प्रेमिका ने भी अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई है।

प्रेमिका की कार से भागा था बदन

प्रेमिका (Girlfriend) ने बताया गया कि बद्दो के बेटे सिकंदर को हमेशा अपने बेटे की तरह ही रखा। लेकिन फरारी के बाद बद्दो और बेटे सिकंदर ने भी कभी उससे संपर्क नहीं किया। गुरुग्राम वाली प्रेमिका (Girlfriend) ने मेरठ से फरारी के बाद बद्दो (Gangster Badan Singh Baddo) को दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर मिली और उसके बाद बद्दो उसी के साथ कार से गया था।

बदन का नहीं लग पा रहा सुराग

28 मार्च 2019 को बद्दो मेरठ में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद बद्दो (Gangster Badan Singh Baddo) किस-किस से मिला इसका पता लगाने में पुलिस अभी तक नाकाम साबित हुई है। बद्दो की फरारी में गुरुग्राम की रहने वाली प्रेमिका (Girlfriend) की भी भूमिका थी। पता चला कि यह प्रेमिका (Girlfriend) एक बड़े सपा नेता के संपर्क में है। जिसके चलते पुलिस उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। वहीं कुछ इस महिला के भूमिगत होने की भी जानकारी दे रहे हैं।

BY: KP Tripathi

Updated on:
28 Aug 2021, 11:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला