मेरठ

Coronavirus: पूर्व सैनिक समेत तीन ने कोरोना से तोड़ा दम, 16 नए मरीज मिलने से संख्या पहुंची 473

Highlights: -गत रात्रि मेरठ में 16 संक्रमित मरीज मिले -तीन मौतों से आम लोगों में दहशत -31 पहुंची मृतकों की संख्या
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2020, 11:05 AM IST
Corona positive report after Neemuch's death in bhilwara
Corona positive report after Neemuch's death in bhilwara

मेरठ। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आलम ये है कि रोजाना नए मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को 16 नए मरीज सामने आए तो तीन लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। जिले में एक दिन में तीन मौतों से आम लोगों में दहशत का आलम है। दरअसल, जिले में लगातार कोरोना से मरने वालों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।मौतों के मामले में तो बिहार और हरियाणा जैसे बड़े राज्य भी मेरठ से पीछे हैं। बुधवार को एक बार फिर जिले में कोरोना से तीन मौतें हो गईं। इसके अलावा 16 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मरने वालों की संख्या 31 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को 157 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 16 लोग पॉजीटिव पाए गए। अभी 282 लोगों की रिपोर्ट और आनी बाकी है। वहीं नए मरीजों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 473 तक पहुंच गई है। साथ ही 326 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को मिले नए मरीजों में ब्रह्मपुरी निवासी 60 वर्षीय महिला, जागृति विहार निवासी 17 वर्षीय युवती, गांधी नगर दिल्ली निवासी युवक, कैंट के चैपल स्ट्रीट निवासी 30 वर्षीय महिला, खरखौदा के अजराडा निवासी महिला, बागपत गेट निवासी युवक, पूर्वा इलाहीबख्श निवासी महिला, शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक निवासी जगदंबा हॉस्पिटल का कर्मचारी, पूर्वा महावीर निवासी युवक और युवती, ब्रह्मपुरी निवासी युवती शामिल हैं।

इनके अलावा जसौरा गांव निवासी अस्थायी जेल में बंद युवक, जेल में ही बंद ललियाना निवासी युवक, मिलट्री हॉस्पिटल में भर्ती युवक के अलावा एक युवक और एक युवती, दो किशारों में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। वहीं ब्रह्मपुरी निवासी युवती और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा मिलट्री हॉस्पिटल में भर्ती पूर्वा सैनिक की भी कोरोना से मौत हो गई।

Updated on:
4 Jun 2020, 11:05 AM IST
Published on: