मेरठ

लोगों को लकी ड्रा के जरिए एेसे ठगता था यह गैंग, पुलिस भी रह गर्इ हैरान

आधा दर्जन ठगों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामद हुआ सामान
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 4:42 PM IST
meerut
ताश के पत्तों से लकी ड्रा निकालकर एेसे ठगते थे लोगों को, पुलिस भी रह गर्इ दंग

मेरठ। सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र कर लोगों को ताश के पत्ते बांटते थे और उसके बाद उनके साथ लकी ड्रा निकालने के नाम पर ऐसा काम करते थे कि लोगों को पता भी नहीं चलता था। पुलिस ने लकी ड्रा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए ठग

कंकरखेड़ा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ वांछित व संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि खिर्वा रोड पर स्थित अतुल फार्म हाउस के परिसर में कुछ व्यक्ति जनता के भोले भाले व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी करते हुए लकी ड्रा के नाम पर हार जीत की बाजी लगाकर धन अरजित करने का कार्य कर रहे है। सूचना के आधार पर दबिश दी गई। मौके पर एक मंच बना मिला, चारों तरफ लकी ड्रा के नाम पर देने वाला सामान रखा हुआ था। मंच पर मौजूद व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा जनता के बीच टोकन बांट रहे व्यक्ति जनता का सहारा लेकर मौके से भाग गए। मौके से पकड़े व फरार व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया व पकड़े गए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

युवकों के नाम व बरामद सामान

पूछताछ में युवकों ने अपने नाम सलीम पुत्र अजमेरी, फरीद पुत्र रहीमुद्दीन, इस्लामुद्दीन उर्फ बबली पुत्र मुन्ना, मंगते पुत्र राशिद निवासीगण नंगलाताशी थाना कंकरखेड़ा, आमिर पुत्र रहीमुद्दीन निवासी सिंधावली अहीर थाना सिंधावली बागपत व सतेन्द्र पुत्र धर्मपाल निवासी खडौली थाना कंकरखेड़ा बताया। उनके पास से वांशिग मशीन, कूलर, फ्रिज 185 लीटर, एक सिलाई मशीन, टीवीएस बाइक, लकी ड्रा के फर्जी कूपन 750 (15 गड्डी) व 6 लकी ड्रा बुक बरामद हुई।

ऐसे ठगते थे लोगों को

पकडे़ गए ठगों ने खुलासा किया कि वे लोग अपने लोगों को भीड़ के बीच घुसा देते थे और उसके बाद उन लोगों को लकी ड्रा निकालते थे। जिसमें फ्रिज और वाशिंग मशीन बहुत ही कम दामों में निकल आता था। जिससे लोगों को विश्वास हो जाता था और फिर दूसरे लोग इनके झासे में आ जाते थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला