
बुधवार के मुकाबले आज 24 नवंबर मौसम में कुछ राहत है। हालांकि दिन की शुरूआत ठंडी हवा के साथ हुई और तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह ऐसी सर्दी रहने का पूर्वानुमान है।
लखनऊ का आज सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। मौसम वैज्ञानिक डा.एन सुभाष ने बताया कि आज दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का बदलाव होने की संभावना नहीं है।
हवा के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में Air Quality Index में कमी आई है। ।हवा में सुबह नमी का स्तर अधिक रहा। मेरठ में आज सुबह अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया।
प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद और नोएडा में आज मौसम साफ रहेगा।
इसके अलावा पश्चिम यूपी के जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और मुजफ्फरनगर में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। लेकिन अगर तापमान में वृद्धि होती है तो हल्की बूंदाबादी की संभावना बन सकती है।