20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समोसा खाने वाले को मिलेगा 71 हजार रुपये का ईनाम, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

मेरठ में बाहुबली समोसा पिछले महीने से चर्चा में है। बाहुबली समोसा बनाने वाले हलवाई ने आज महाबाहुबली समोसा बनाया। इसी के साथ उसने घोषणा कर दी जो दस किलो के इस महाबाहुबली समोसा को खाएगा उसको ईनाम में 71 हजार रुपये मिलेगे।
2 min read
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Nov 20, 2022

समोसा खाने वाले को मिलेगा 71 हजार रुपये का ईनाम, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

मेरठ में बनाया 10 किलो का महाबाहुबली समोसा

मेरठ के लालकुर्ती इलाके में एक मिठाई की दुकान काफी चर्चित है। मिठाई की ये दुकान अपनी मिठाई के कारण नहीं बल्कि दुकान में बनाए गए बाहुबली समोसे के कारण खासी चर्चित है। मेरठ की इस मिठाई की
बाहुबली के बाद अब महाबाहुबली समोसा
दुकान पर बाहुबली समोसा बनाया जा रहा है। आज रविवार को बाहुबली समोसा बनाने वाले हलवाई ने 10 किलो का महाबाहुबली समोसा तैयार किया है। इस महाबाहुबली समोसा को खाने वाले को 71 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषण बनाने वाले हलवाई ने की है।


यह भी पढ़ें : सहारनपुर में बोले CM योगी- अब यहां पलायन और दंगा नहीं निवेश हो रहा है


दिवाली के दौरान बनाया था 8 किलो का समोसा
10 किलो महाबाहुबली समोसा बनाए जाने से पहले 8 किलो को बाहुबली समोसा दिवाली के दौरान बनाया गया था। शहर के लालकुर्ती स्थित एक मिठाई की दुकान में ये बाहुबली समोसा बनाया गया था। आज उसी मिठाई की दुकान में 10 किलो का महाबाहुबली समोसा बनाया गया।

जो महाबाहुबली समोसा खाएगा उसको 71 हजार रुपये का ईनाम

महाबाहुबली समोसा बनाने वाले हलवाई ने बताया कि महाबाहुबली समोसा बनकर तैयार किया गया है। जो भी इसको खाएगा उसको 71 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले बाहुबली समोसा बनाया था। जिसको खाने वाले को 51 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी।


यह भी पढ़ें : मैनपुरी उपचुनाव में प्रचार करने जा रहीं सपा MLA पूजा पाल की गाड़ी एक्सप्रेसवे पर पलटी

दो घंटे कढ़ाई में तलकर तैयार हुआ महाबाहुबली समोसा
महाबाहुबली समोसा बनाने वाले हलवाई उज्ज्वल ने बताया कि इस बार 10 किलो का समोसा खाने पर 71 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। दुकान संचालक उज्जवल ने बताया कि 8 किलो का समोसा बनाने में 4 घंटे लगते हैं। लेकिन 10 किलो के महाबाहुबली समोसा को कढ़ाई में तलने में थोड़ा समय अधिक लग जाता है।

महाबाहुबली समोसा बनाने में पूरा पांच घंटे का समय लगा है। समोसे को तलने और उसको भरने में अधिक वक्त लगता है। महाबाहुबली समोसे कड़ाही में पकता है साथ ही 2 अन्य लोग इसके ऊपर गर्म तेल डालते हैं। इसको कढ़ाई में पकने में दो घंटे लगते हैं।


महाबाहुबली समोसा के लिए 4 किलो आलू और आधा किलो ड्राईफ्रूटस
समोसा बनाने वाले हलवाई उज्जवल का कहना है कि महाबाहुबली समोसा बनाने के लिए 4 किलोग्राम आलू और इसके लिए आधा किलोग्राम ड्राईफ्रूटस लगाया गया है। इसके अलावा इसमें हरी मटर, पनीर के अलावा मसालोें का भी बढ़िया जायका है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग