20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनपुरी उपचुनाव में प्रचार करने जा रहीं सपा MLA पूजा पाल की गाड़ी एक्सप्रेसवे पर पलटी

समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल की गाड़ी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार होकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटते हुए दूसरे ट्रैक तक पहुंच गई।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rizwan Pundeer

•

Nov 20, 2022

pooja_ji.jpg

सपा विधायक पूजा दांये, हादसे में चकनाचूर पूजा पाल की कार (बांये)

कौशांबी के चायल से सपा विधायक पूजा पाल रविवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से मैनपुरी जा रही थीं। एक्सप्रेसवे पर उनकी कार जब कन्नौज से गुजर रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने पूजा पाल और दूसरे घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ओवरटेक में अनियंत्रित हुई कार
MLA की कार का ड्राइवर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी पलट गई और दूसरे ट्रैक पर पहुंच गई। हादसे में पूजा पाल का गनर और ड्राइवर घायल हुए हैं। MLA को भी मामूली चोटें आई हैं।

घायलों की हालत खतरे से बाहर
हादसे के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कन्नौज के मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है। सभी ही हालत खतरे के बाहर बताई गई है। कन्नौज एसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूजा पाल का हालचाल जाना है।

यह भी पढ़ें-
Video: मैनपुरी में स्टेज पर ही फफक पड़े धर्मेंद्र यादव, बोले- कभी नहीं सोचा था ऐसे लड़ना पड़ेगा चुनाव

पूजा पाल मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव में सपा कैंडिडेट डिंपल यादव के प्रचार के लिए जा रही थी, जहां 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके साथ ये हादसा हुआ है।