मेरठ

Today Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में कमी आने से लोगों को राहत, आज रहे ये भाव

Highlights सहालग के दिनों में सोने-चांदी के भावों में आयी कमी त्योहारों के बाद से दोनों धातुओं की कीमत ने दी राहत आने वाले दिनों में कीमतों में अभी और गिरावट आएगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 1:20 PM IST
meerut

मेरठ। शादी के दिनों में (Marriage Days) सोना और चांदी (Gold Silver Rate) के भावों ने लोगों को राहत दी है। दिवाली (Diwali) के एक महीना पहले दोनों धातुओं की कीमतों में जिस तरह से कीमतों में उछाल (Rates High) आया था, दिवाली के बाद से अब तक सोना-चांदी में गिरावट ही दर्ज हुई है। 24 नवंबर रविवार को 24 कैरेट दस ग्राम सोने का भाव 39,732.60 रुपये रहा, जबकि चांदी प्रति किलोग्राम 48,100 रुपये रही। वैसे पिछले दो दिन से यही कीमतें बनी हुई हैं, जबकि चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने में मिल रहा है। सोने के भाव में पिछले तीन दिनों में 161 रुपये प्रति दस ग्राम में अंतर आया है। चांदी के भाव में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आयी है। सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि सहालग के दिन चल रहे हैं, इससे जेवरातों की मांग बढ़ी है। आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में अभी और कमी आ सकती है।

पिछले सात दिनों में सोना-चांदी के भाव

तारीख- सोने के भाव (10 ग्राम)

24 नवंबर- 39,732.60

23 नवंबर- 39,732.60

22 नवंबर- 39,732.60

21 नवंबर- 39,893.00

20 नवंबर- 39,946.50

19 नवंबर- 39,946.50

18 नवंबर- 39,679.10

चांदी के भाव (प्रति किलोग्राम)

24 नवंबर- 48,100

23 नवंबर- 48,100

22 नवंबर- 48,400

21 नवंबर- 48,400

20 नवंबर- 48,500

19 नवंबर- 48,300

18 नवंबर- 47,800

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला