मेरठ

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा ब्रेक, लोगों को मिली राहत, आज रहा ये भाव

खास बातें जुलार्इ के पहले सप्ताह पेट्रोल-डीजल में दो रुपये की बढ़ोतरी पिछले दस दिन में बढ़ी कीमतों से लोगों में बढ़ी परेशानी जानकारों ने कहा- कीमतों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 12:07 PM IST
meerut
बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा ब्रेक, लोगों को मिली राहत, आज रहा ये भाव

मेरठ। इस साल पिछले महीने में मेरठ में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में ज्यादा वृद्धि देखने को नहीं मिली थी, लेकिन जुलार्इ के पहले ही सप्ताह में लोगों को पेट्रोल व डीजल के दामों में दो रुपये प्रति लीटर के हिसाब से अतिरिक्त कीमत देनी पड़ी। इसके बाद अचानक कीमतों में ब्रेक लगा आैर अब मेरठ के लोगों को राहत की खबर यह है कि 9 जुलार्इ 2019 को पेट्रोल-डीजल के दामों में पहली बार कमी आयी है। 8 जुलार्इ 2019 के मुकाबले पेट्रोल में चार पैसे आैर डीजल की कीमतों में नौ पैसे की कमी आयी है। 9 जुलार्इ को पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 72.02 आैर डीजल के दाम 65.34 रुपये प्रति लीटर रहे।

पिछले चार दिन में करीब दो रुपये बढ़े

मेरठ में पेट्रोल व डीजल के दामों में करीब दो रुपये का उछाल पिछले चार दिन में ही आया है। 30 जून को पेट्रोल 70.07 आैर डीजल 63.42 रुपये प्रति लीटर था। पांच जुलार्इ तक इन कीमतों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन छह जुलार्इ से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में अचानक करीब दो रुपये की वृद्धि हो गर्इ। जानकारों का कहना है कि विश्व में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर यहां भी पड़ा है। छह जुलार्इ को पेट्रोल के दाम में 1.92 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुर्इ आैर 72.06 प्रति लीटर की कीमत तक पहुंच गया। यही हाल डीजल का भी रहा आैर 2.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 65.51 रुपये तक आ गया था। इसके बाद दोनों की कीमतों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी तो हुर्इ, लेकिन नौ जुलार्इ को लोगों ने जरूर राहत की सांस ली है, क्योंकि जुलार्इ में यह पहला मौका है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ब्रेक ही नहीं लगा, बल्कि घटौती भी होनी शुरू हो गर्इ है। जानकारों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में अभी अनिश्चितता बनी हुर्इ है। दोनों की कीमतों में ज्यादा कमी के आसार कम हैं।

तारीख- पेट्रोल-डीजल (कीमत प्रति लीटर)

9 जुलार्इ- 72.02- 65.34 रुपये

8 जुलार्इ- 72.06- 65.43 रुपये

7 जुलार्इ- 72.06- 65.51 रुपये

6 जुलार्इ- 72.06- 65.51 रुपये

5 जुलार्इ- 70.14- 63.50 रुपये

4 जुलार्इ- 70.14- 63.50 रुपये

3 जुलार्इ- 70.14- 63.50 रुपये

2 जुलार्इ- 70.14- 63.50 रुपये

1 जुलार्इ- 70.10- 63.46 रुपये

30 जून- 70.07- 63.42 रुपये

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला