मेरठ

24 घंटे के भीतर इन जिलों में बढ़ेगी ठंड और कोहरा, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मेरठ सहित पश्चिम यूपी के जिलों में हुई बूंदाबांदी से मौसम में परिवर्तन आया है। आज 31 दिसंबर को पश्चिम यूपी में हल्के बादल छाए हैं। जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ है।

less than 1 minute read
Dec 31, 2022
बूंदाबांदी से बदला आज मौसम का हाल

पहाड़ी राज्य उत्तरांचल में हुई बर्फबारी और पश्चिम विक्षोभ से पश्चिम यूपी के जिलों का मौसम तेजी से बदला है। आज 31 दिसंबर 2022 को यूपी के अधिकांश जिलों में आसमान साफ है लेकिन गलन और शीतलहर जारी है।

बर्फीली हवाओं का असर भी मौसम पर पड़ रहा है। गलन भरी ठंड ने बेहाल करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले 24 घंटे के भीतर पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा।



यूपी के जिलों में आज 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। पूर्वी यूपी के जिलों में कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। कोहरे के कारण दिन में धूप देर से निकल रही है। आज भी राजधानी लखनऊ के बाहरी हिस्सों में कोहरा छाया हुआ हैं। जबकि भीतरी इलाकों में मौसम साफ है।


मौसम वैज्ञानिक डा.एन सुभाष ने बताया कि उत्तर भारत में घने कोहरे की संभावना आने वाले दिनों में है। जिससे पश्चिमी यूपी, हरियाणा,पंजाब,उत्तरी राजस्थान व दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कहीं घना तो कहीं बेहद घना कोहरा छाया रहेगा।

Published on:
31 Dec 2022 07:11 am
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड