मेरठ

सरधना में बुखार से हुई बच्‍चे की मौत तो भीड़ ने क्‍लीनिक में की तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

मेरठ के सरधना में बच्‍चे की मौत के बाद भड़की भीड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 4:20 PM IST
crowd in road
सरधना में बच्चे की मौत के बाद भीड़ ने क्लीनिक में की तोड़फोड़, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

मेरठ। सरधना अभी प्रेमी युगलों द्वारा जहर खाने से हुई मौत के बाद बवाल से झुलस ही रहा है कि एक और घटना ने नगर का माहौल खराब करने में आग में घी का काम कर दिया। मामला बुखार के चलते उपचार के दौरान बच्चे की मौत का है। बच्चे की मौत से गुस्साई भीड़ ने न केवल क्लीनिक में तोड़फोड़ की बल्कि जो भी सामने मिला, उसको ही पीट दिया। इस दौरान लोगों ने क्‍लीनिक में आग लगाने की भी कोशिश की। हंगामे के थोड़ी ही देर में सड़क सुनसान हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू किया। बच्चे की मौत से उसके परिजनों में मातम का माहौल है। डॉक्‍टर ने क्लीनिक पर हमला करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बुखार की चपेट में आ गया था बच्‍चा
सरधना के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी एक शख्‍स का सात वर्षीय बेटा रिहान चार दिन पूर्व बुखार की चपेट में आ गया था। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद भीड़ ने सरधना में तहसील रोड पर डॉ. आरिफ के क्लीनिक में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि डॉ. आरिफ ने इलाज में लापरवाही बरती। उधर, डॉ. आरिफ ने बताया कि वह मेरठ गए हुए थे। उनके पीछे क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

चार दिन पहले खराब हुई थी तबियत
डॉ. आरिफ ने बताया कि बच्चे की तबियत चार दिन पहले खराब हुई थी। जिस समय बच्चे के परिजन आए थे, उस समय वह क्लीनिक पर नहीं थे। अगले दिन वे बच्चे को लेकर फिर आए। बच्चे को देखा और दवा देकर भेज दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह बच्चे को लाया गया। बच्चे के साथ आए लोगों ने घर में घुसकर गालियां दी। बच्चे की हालत गंभीर थी। उसको मेरठ ले जाने की सलाह दी गई थी। रात को पता चला कि बच्चे की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई है। इस मामले की थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचान कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला