मेरठ

UP Board Result 2018: मेरठ जनपद में टाॅपर नेहा आैर सुशांत ने इस तरह तोड़ा मिथक

मेरठ जनपद में नेहा गुप्ता हार्इस्कूल आैर सुशांत सिंह इंटरमीडिएट में रहे टाॅपर  
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 3:39 PM IST
up board

मेरठ।यूपी बोर्ड 2018 में हार्इस्कूल आैर इंटरमीडिएट के परिणाम आ चुके हैं। इस बार मेरठ जनपद में परंपरागत नतीजों हटकर अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राआें ने जनपद में टाॅप किया है। यूपी बोर्ड की हार्इस्कूल परिणामों में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज प्रताप नगर की नेहा गुप्ता ने 92 फीसदी अंक लेकर जनपद में टाॅप किया है। नेहा ने 600 में से 552 अंक हासिल किए हैं। वहीं इंटरमीडिएट परिणाम में एएस इंटर कालेज मवाना के सुशांत सिंह ने जनपद में टाॅप किया है। सुशांत ने 500 में से 455 अंक लेकर 91 फीसदी अंक हासिल किए हैं। पिछले साल तक मेरठ शहर के कुछ स्कूलों से ही टाॅपर निकलते थे, लेकिन इस बार इस परंपरा पर विराम लगा है। इस बार नेहा आैर सुशांत ने इस परंपरा को खत्म किया है।

बीबीएस इंटर कालेज के दस छात्र जनपद मेरिट में

पिछले साल मेरठ शास्त्रीनगर के बीबीएसएस मंदिर इंटर कालेज की छात्रा ने जनपद में टाॅप किया था, लेकिन इस बार हार्इस्कूल आैर इंटरमीडिएट में यहां के बच्चे टाॅपर तो नहीं बने, लेकिन दाेनों की कक्षाआें की टाॅप 10 लिस्ट में यहां के दस बच्चों ने स्थान बनाया है। इनमें हार्इस्कूल में चार आैर इंटरमीडिएट में छह बच्चों ने जगह बनार्इ है।

एसडी इंटर कालेज ने निराश किया

यूपी मेरिट लिस्ट में हर साल एसडी इंटर कालेज सदर के बच्चे हर साल जगह बनाते थे हार्इस्कूल आैर इंटरमीडिएट में। इस बार टाॅपर की लिस्ट में दो ही छात्र हैं। वजहें जो रही हो, लेकिन शहर के कुछ स्कूलों ने वह मिथक तोड़ा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला