मेरठ

एटीएम से पैसा निकालकर लौट रहा था व्यापारी, लूट के बाद बदमाश का हुआ यह हाल

कर्इ दिन से थी पुलिस को तलाश, दूसरा साथी फरार
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 1:33 PM IST
meerut
एटीएम से पैसा निकालकर लौट रहा था व्यापारी, लूट के बाद बदमाश का हुआ यह हाल

मेरठ। मेरठ में बुधवार देर रात व्यापारी से पर्स लूट कर भाग रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा पुलिस पर फ़ायरिंग की गई तो जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने फ़ायरिंग की जिसने एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी चल रही है। यह मुठभेड़ शहर के बीचोंबीच नौचंदी मैदान में हुई।

लूट करते ही घिर गए बदमाश

दरअसल, पुलिस चेन लुटेरों के खिलाफ अभियान चला रही है। मुखबिर की सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने भारी फोर्स के साथ चेन लुटेरों की धड़पकड़ के लिए लिसाड़ी गेट इलाके में कई जगह छापेमारी भी की, लेकिन सूचना लीक हो जाने से मौके पर कोई नहीं मिल पाया। इसी बीच सूचना मिली कि किसी व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाश लूट करके भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपीसिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नौचंदी मैदान में बदमाशों घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवार्इ में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें सलमान नाम का बदमाश घायल हो गया और मोटरसाइकिल सहित गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस की अधिकारियों की मानें तो सलमान मेरठ का कुख्यात लुटेरा है। जिस पर आधा दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सलमान को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। वही पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

नशा करने के बाद करता था लूट

व्यापारी पंकज बजाज शास्त्रीनगर स्थित पीएनबी एटीएम से पैसा निकालने के बाद लौट रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक पर्स छीन लिया आैर नौचंदी ग्राउंड की आेर भाग गए। पुलिस को सूचना मिलने के बाद यहां घेराबंदी कर ली। इस घेराबंदी में शातिर बदमाश सलमान पकड़ा गया, दूसरा भाग गया। एसपी सिटी ने बताया कि सलमान नशा करने के बाद लूट की घटनाआें को अंजाम देता था, एेसे में तमंचे से फायर भी कर देता था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला