मेरठ

यूपी के इस शहर में खुद को पार्टी कार्यकर्ता बताकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

पीड़िता की नानी ने तहरीर दी, पुलिस जांच में जुटी  

2 min read
May 15, 2018

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में दो युवकों ने घर में अकेली 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की नानी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों में से एक तथाकथित भाजपा नेत्री का पुत्र बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक अपने पिता की मौत के बाद क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी जाकिर कॉलोनी में अपनी नानी के घर रहती है। किशोरी का आरोप है कि आठ दिन पूर्व क्षेत्र के रहने वाले वसीम पुत्र सलीम और लल्ला नाम के दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो दहशत में आए परिवार वालों ने उसका स्कूल जाना बंद करा दिया।

ये भी पढ़ें

घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी चार छात्राएं, 48 घंटे बाद यहां मिली लोकेशन तो होश उड़ गए सबके

किशोरी का यह कहना है

किशोरी का कहना है कि रविवार को शाम करीब चार बजे उसकी नानी घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वसीम और लल्ला उसके घर में घुस आए और छात्रा के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। जिस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर एकत्र हुए क्षेत्रवासियों को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि आरोपी पहले भी अपने को भाजपा का कार्यकर्ता बताकर किशोरी को दबाव में लेने की कोशिश करता रहा है।

यह भी पढ़ेंः यूपी पुलिस का दरोगा अपनी भांजी के पति को इसलिए कर रहा परेशान, जानिए यह पूरा मामला

जिलाध्यक्ष ने आरोप से पल्ला झाड़ा

छात्रा की नानी ने थाने में तहरीर देते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की। आरोपियों में से एक वसीम की मां तथाकथित भाजपा नेत्री बताई जाती है। भाजपा नेत्री का क्षेत्र में दबदबा है। एसओ लिसाड़ीगेट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस बारे में जब भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग से इस बारे में बात की गई और भाजपा नेत्री के बारे में जानकारी की, तो उनका कहना था कि ऐसी किसी महिला का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें

20 दिन पहले अपहृत छात्रा जब पुलिस को मिली, तो उसने बतायी यह खौफनाक कहानी…
Published on:
15 May 2018 01:50 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड