मेरठ

सिंगर के पास वीडियो शूट करने के लिए नहीं थे पैसे तो किया ये काम

सिंगर बनने के लिए दो युवकों ने रख दिया अपराध की दुनिया में कदम  
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2018, 1:14 PM IST
meerut

मेरठ. अक्सर लोग अपने भविष्य को लेकर बड़े बड़े सपने देखते हैं। उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी करते हैं, लेकिन कुछ लोग मेहनत से बच शॉर्टकट अपनाने के चक्कर में अपराध की दुनिया में कदम रख देते है। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया है। सिंगर बनने के चक्कर में दो युवक अपराधी बन बैठे। इन्होने एक डेरी संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी कुख्यात बदमाश मोनू जाट के नाम से मांगी गई थी। तहरीर मिलने पर पुलिस एक्टिव हुई और दोनों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार डेरी संचालक वीरेंद्र सिंह ने थाना सिविल लाइन में रंगदारी मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस और क्राइम ब्रांन्च की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए एक्टिव हो गई। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि कुख्यात मोनू जाट के नाम पर रंगदारी मांगी गई थी। दरअसल में दोनोें आरोपी पहले उसकी डेरी पर गए थे। यहां से उसका नंबर लिया और फिर कुख्यात बदमाश मोनू जाट के नाम पर रंगदारी मांगी। उन्होंने बताया कि कुख्यात बदमाश मोनू जाट के कारनामे अखबारों में छपते रहते थे। जिसकी वजह से उन्हें उम्मीद थी कि मोनू जाट के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मिल जाएगी। दरअसल में जब ये डेरी पर गए थे, उस समय वहां खरीददारों की भीड़ लगी हुई थी।

एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में समर्थ सिंह और अतुल मलिक को गिरफ्तार किया गया है। दरसल इनमे से एक समर्थ सिंगर बनना चाहता था। यह मैकेनिकल इंजीनियर किए हुए है, जबकि अतुल मलिक इंटर पास है। समर्थ ने अपने आप लिखे हुए गाने गाकर यू ट्यूब पर अपलोड भी कर रखे हैं। लेकिन उसके पास में गाने शूट करने के लिए पैसा नहीं था। वीडियो शूट करने और सिंगर बनने की चाहत में उसने रंगदारी मांगी थी, लेकिन सफल नहीं हो सका। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की बाइक, तंमचे और मोबाइल बरामद किए है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला